Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं बास बुडाना में विधायक भांबू ने किया नलकूप का उद्घाटन

बास बुडाना में विधायक भांबू ने किया नलकूप का उद्घाटन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बास बुडाना में विधायक कोटे से स्वीकृत नलकूप का शनिवार को झुंझुनूं विधायक राजेंद्र सिंह भांबू ने उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने विधायक का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। ग्रामीणों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों की मांग पर नए नलकूप की घोषणा की थी। जिस पर विधायक भांबू ने ग्रामीणों की मौजूदगी में नलकूप का उद्घाटन किया। विधायक भांबू ने बताया कि मेरे कार्यकाल में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। मैं आम जनता के हितार्थ हमेशा तत्पर रहूंगा। साथ ही बताया कि भविष्य में भी मैं गांव के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र ठेकेदार थे। नलकूप उद्घाटन के बाद बालाजी महाराज का प्रसाद भी वितरित किया। मंच संचालन सीताराम बास बुडाना ने किया। इस दौरान विद्याधर, रामावतार भैड़ा, जैसाराम मनकस, मनीराम भंवरिया, रामनिवास, सुभाषचंद्र भंवरिया, शिवनारायण, संजीव, संतकुमार भैड़ा, महावीर भैड़ा, सुमेर मनकस, सुभाष जानूं, विजेंद्र, मदनलाल, इंद्रपाल मनकस, जयकरण गुर्जर, सुमेर जानूं, मुकेश, धर्मेंद्र जानूं, हरिसिंह भंवरिया सहित सैंकड़ों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रही।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन | जारी अनिश्चितकालीन अवकाश | सरकार से पुर्नगठन की मांग

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

Advertisement