Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं घर में 25 साल बाद बेटी होने पर पौधारोपण कर दिया संदेश

घर में 25 साल बाद बेटी होने पर पौधारोपण कर दिया संदेश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के हाउसिंग बोर्ड निवासी जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ढाका ने अपने घर में करीब 25 साल बाद बेटी जन्म लेने पर पौधारोपण किया। मनोज कुमार ढाका ने अपने बेटे विपिन व पुत्रवधू शिखा के पुत्री होने पर दीनदयाल नगर स्थित फॉर्म हाउस पर करीब 101 वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पौत्री के रूप में बेटी जन्म लेने से परिवार में बड़ी खुशी का माहौल है। इस खुशी के अवसर पर परिजनों ने अशोक व विभिन्न फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह सहारण, शारदा देवी, आशा देवी, अनीता, नवीन कुमार ढाका, राजबाला ढाका, दिनेश, कमला, डिंपल इत्यादि ने मिलकर सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन | जारी अनिश्चितकालीन अवकाश | सरकार से पुर्नगठन की मांग

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

Advertisement