तेजस्वी चौधरी को  मिला स्वर्ण पदक

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान ताइक्वांडो द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पीवी वर्ग अर्थात आठ वर्ष से कम उम्र के अंडर 30 भार वर्ग में तेजस्वी चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर  ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई को सरकारी स्टेडियम भरतपुर में संपन्न हुई। जिसमें झुंझुनूं ने सामूहिक रूप से राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। झुंझुनूं पहुंचने पर तेजस्वी चौधरी का शानदार सम्मान करते हुए परिजनों ने इस गोल्ड मैडल को विकास यात्रा के सफर में मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर तेजस्वी के नाना मूलचंद झाझड़िया, शारदादेवी, प्रतिभा, संदीप गोदारा, प्रकृति, डॉ. आदित्य झाझड़िया, नितिन काजला, डॉ. रामस्वरूप जाखड़, भारत सैनी, दीपक, विकास, आयुष, राजेश, विपिन, महेश चौधरी, योगी स्टेडियम झुंझुनूं के कोच सुभाष योगी, संगीता योगी, टीम कोच जगदीप बराला, मोहित ने इस स्वर्णिम जीत के लिए तेजस्वी चौधरी को बधाई व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन | जारी अनिश्चितकालीन अवकाश | सरकार से पुर्नगठन की मांग

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद