जनता त्रस्त, वार्ड 46 बोडिया कुआं पर कीचड़ से आम रास्ता अवरुद्ध

0
234

सरदारशहर। शहर के बोडिया कुआं भेरूजी मंदिर के पास वार्ड संख्या 46 में आम रास्ते पर आए दिन कीचड़ जमा होने से रास्ता अवरुद्ध रहता है। जिससे आमजन को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि यहां पर लगभग दो वर्षों से नाला अवरुद्ध होने से मुख्य सड़क पर कीचड़ व गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है। जिसके कारण स्कूली बच्चों, व्यापारियों एवं मजदूरों को अन्य रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। विधानसभा चुनाव के दोरान यहां राजकीय उमावि में बने पोलिंग बूथ में लोगों को वोट देने के लिए भी बूथ के पास एकत्रित गंदे पानी से होकर जाना पड़ा था। इस संबंध में चुनाव से पूर्व भी नगरपरिषद को अवगत करवाया लेकिन प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नही की गयी थी। बार-बार नगर परिषद को अवगत करवाने के बाद भी यहां पर हालत ज्यों के त्यों है। यहां पर गंदगी रहने से मच्छरों का साम्राज्य बढता जा रहता है। जिससे आसपास निवास करने लोगों को अनेक बिमारियों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पर इस समस्या के समाधान हेतु नगर परिषद द्वारा आचार संहिता लगने से पहले नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन उसे विधानसभा चुनाव के कारण रोक दिया। जिसके कारण आमजन को भारी परेशानी होती है और सुनने वाला कोई नहीं है। यहां पर लोगों की आस्था का केंद्र भेरुजी का मंदिर भी है। जहां अनेकों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। पर वो कीचड़ के कारण दर्शन नहीं कर पाते। मंदिर पुजारी गोपाल सैन ने बताया कि 5 दिसंबर को बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यहां पर गंदगी फैली है। हम चाहते हैं कि नगर परिषद द्वारा यहां पर साफ सफाई कर इस समस्या का समाधान किया जाए। इस अवसर पर विद्याधर पारीक, अशोक मीणा, लक्की लढिया, रामसिंह बिदावत, रेखाराम हरितवाल, किशन पारीक सहित अनेक लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here