चूरू। संभागीय मॉडल सन्दर्भ कक्ष चुरू में विशेष आवश्यकता वाले बालक बालिकाओ व उनके अभिभावकों हेतु परामर्श दात्री कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 50 बच्चो एवं 50 अभिभावकों ने भाग लिया कार्यशाला में प्रधानाचार्य महेश कुमार सोनी द्वारा समसा के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया तथा सन्दर्भ कक्ष पर उपस्थिति देने के लिए आभार प्रकट किया आर.पी. देवेन्द्र द्वारा दैनिक जीवन के क्रिया कौशल पूर्ण करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में विशेष अध्यापक इस अवसर पर प्रिया शेखावत, रेनू राठौड, मुकेश कुमार, अन्तिमा परमार विनोद कुमार आदि ने भाग लिया।