चूरू पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का किया भव्य स्वागत

0
840

चूरू। तारानगर से प्रत्याशी बनानए जाने के बाद पहली बार चूरू पहुंचे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का सोमवार शाम को सैनिक बस्ती स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा जमकर आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर चूरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर किसान नेता हरलाल सहारण का भी स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने उन्हे कठिनतम सीट से चुनाव लडने का आदेश दिया है, जिसे उन्होंने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि तारानगर का रास्ता चूरू से होकर गुजरता है। चूरू का अपना पहला प्यार बताते हुए कहा कि मेरी परंपरागत सीट पर मेरा छोटा भाई हरलाल सहारण चुनावी दंगल में है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, नेता प्रतिपक्ष विमल गढ़वाल, महामंत्री अभिषेक चोटिया, नरेंद्र कंवल,भास्कर शर्मा, विनोद गढ़वाल, जिला अल्पसंख्सक मोर्चा के अध्यक्षअख्तर खान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, विक्रम सिंह कोटवाद, रमेश शर्मा, आकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताउपस्थित थे।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here