अब रंगीन फव्वारे से चमकेगा सेठानी का जोहड़

0
1027

सेठानी जोहड़ में रंगीन फव्वारे का कार्य हूआ पूरा

चूरू। वर्षा के जल के संग्रह की बेजोड़ विरासतीय धरोहर शहर का सेठानी का जोहड़ अब रंगीन फव्वारे से चमकेगा।
चूरू नगरपरिषद क्षेत्र को जिले के छापर कस्बे की तर्ज पर पर्यटन मानचित्र पर लाने तथा हेरिटेज लुक देने के किए जा रहे सकारात्मक प्रयास के परिणाम स्वरूप सेठानी के जोहड़ में रंगीन फव्वारे की फ्लोटिंग फाउंटेन का कार्य पूर्ण हो गया है।
नगरपरिषद सभापति पायल सैनी ने बताया की बजट घोषणा में स्वीकृत सेठानी का जोहडा में करीब 17 लाख की लागत से बने इस रंगीन फ्वारे का नजारा रात्रि के समय घूमने आने वाले पर्यटकों को दिखाई देगा। इस रंगीन फव्वारे के लग जाने से बाद सेठानी का जोहडा अब नए लुक में नजर आ रहा है।

हाल ही में सेठानी जोहड़ का निरीक्षण करने के बाद सभापति पायल सैनी ने बताया की नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने न केवल जोहड़ में सफाई की बल्कि जोहड़ पायतन में लगी कंटीली झाड़ियों को भी हटा दिया गया है। सभापति सैनी ने बताया की पर्यटन विभाग से पत्राचार चल रहा है। जल्दी ही शहर में लगी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों तथा जर्जर हो रहे ऐतिहासिक स्थलों की मरम्मत करवा सोन्दर्यकरण का कार्य भी करवाया जाना प्रस्तावित है।

जबकि जल्दी ही सेठानी जोहड़ परिसर में हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी तथा जोहडे़ के चारो और बनी छतरियों पर भी रंगीन लाइटें लगाई जाएगी। उन्होंने बताया की थळी अचंल चूरू जैसी पुरानी हवेलियां आस-पास के क्षेत्र में कहीं भी नहीं है। कोरोना से पहले तक तो चूरू के इन ऐतिहासिक हवेलियों को निहारने के लिए विदेशी पर्यटक खूब आया करते थे। चूरू को भी पर्यटन मानचित्र से जोड़ें जाने के प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here