सब मिलकर बनाएं कांग्रेस को बनाएं मजबूत- मंडेलिया

0
1382

नवनियुक्त पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया और जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोइन्का टाऊन हॉल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनने पर रफीक मंडेलिया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया गया। साथ ही कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव पूरे देश के लोगों को, हर जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाली और विकास के मुद्दों के लिए काम करने वाली पार्टी है। हम सभी को मिलकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाना है। मंडेलिया ने कहा कि उन्होंने सदैव पार्टी के हित के लिए वे हमेशा अग्रणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीसीसी उपाध्यक्ष के तौर पर जो जिम्मेदारी आलाकमान ने मुझे दी है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। आलाकमान और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओल्ड पेंशन योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क बिजली योजना, 500 रुपए में सिलेंडर जैसी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों के भले काम काम किया है। हमें चाहिए कि इन योजनाओं को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएं।
सभापति पायल सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, कमल पूनिया, डाॅ महेश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए मंडेलिया, खीचड़ के व्यक्तित्व-कृतित्व की सराहना की और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर धांधू, ने आभार जताया। पार्षद खालिद कुरैशी एवं संजय भाटी के नेतृत्व में दोनो वार्डवासियो ने 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन लीलाधर चुलेट ने किया।

CHURU : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

CHURU : भाजपा ने किया ऐलान, अब नहीं सहेगा राजस्थान, प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here