शहर के वार्ड 20 में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो अभियान यात्रा का जोरदार स्वागत

0
265

चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा काग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार लगातार 20वें दिन भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चूरू शहर के वार्ड नम्बर 20 शेखावत कॉलोनी पहुंची यात्रा का पार्षद प्रतिनिधि जावीद जावासरिया, पार्षद वैची बानो अजीज खां एवं वार्डवासियों ने स्वागत किया। शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने कहा कि देश में मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों को टैक्स के बोझ से दबा दिया और इनको कोई तरह की राहत नहीं दे रही हैं जबकि इसके उलट अपने मित्र बड़े औ‌द्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है उनके हिसाब से निवेश के रास्ते बनाए जा रहे तथा सार्वजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है और लोगों को इस अभियान के माध्यम से बताया जा रहा है। चूरू देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू ने कहा कि केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब देश में विभिन्न योजनाओं को लागू कर आमजन को लाभान्वित किया था। आमजन का विकास सिर्फ कांग्रेस की सरकार करती है न की भाजपा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे के निर्देश पर हाथ से हाथ जोडो अभियान को चूरू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में जोर शोर से संचालित किया जा रहा है। अभियान के शहर संयोजक डॉ. प्यारेलाल दानोदिया ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का घर घर प्रचार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन को लाभ पहुंचाने हेतु कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता दृढ संकल्पित है।

 

अभियान के देहात संयोजक आरिफ रिसालदार ने कहा कि राज्य सरकार के पिछले चार साल में राज्य के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। इस दौरान एक से बढ़कर एक योजनाओं की शुरुआत हुई है। कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से इन योजनाओ को घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि तारिख नागौरी बनवारी, बाबु कलाल, जमील, खालीद, कृष्ण सुन्डा सिकन्दर अली, शिव सिंह, सकुर, नदीम, असलम, अकरम, आसिफ, वाहिद, कासम, आसिम सहित सैकड़ी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here