Advertisement
Home राजस्थान चूरू किसान हितों को ध्यान में रखकर करें काम : वर्मा

किसान हितों को ध्यान में रखकर करें काम : वर्मा

चूरू। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर साँवरमल वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले के लिए अधीकृत बीमा कंपनी एस.बी.आई. जनरल इंश्योरेंस कंपनी एवं उपस्थित सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैर-ऋणी कृषकों की बीमा संबंधि समस्याओं एवं फसल बीमा पोर्टल संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये। कार्यशाला के प्रारंभ में बीमा कंपनी के मोहित लढ़ानी द्वारा पावर पवॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से फसल बीमा की विस्तृत जानकारी दी गयी। चूरू उपखंड अधिकारी राहुल सैनी ने कृषकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर बल दिया। बैठक में उप निदेशक कृषि चूरू दीपक कपिला, कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा, गोविन्द सिंह, विजय पुरी, जिला समन्वयक रूचिन व नितिश कुमार सहित बैंक एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement