Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ किक बॉक्सिंग में हनुमानगढ़ को मिले 3 स्वर्ण व 1 रजत

किक बॉक्सिंग में हनुमानगढ़ को मिले 3 स्वर्ण व 1 रजत

विजेता खिलाड़ियों का हनुमानगढ़ पहुचने पर अभिनंदन

हनुमानगढ़। जयपुर में आयोजित की सीनियर स्टेट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के साथ खिलाड़ियों ने लिया भाग तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 5 पदक जीते। बंुधवार को विजेता खिलाड़ियों का हनुमानगढ़ पहुचने पर अभिनंदन किया गया। जिला महासचिव व कोच सद्दाम हुसैन ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 26 अगस्त से 29 अगस्त तक गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोमल सहारण, मुकुल व गजानंद ने स्वर्ण पदक, शुभम शर्मा ने रजत पदक जीतकर हनुमानगढ़ को गौरान्वित किया है। इसी के साथ साथ हनुमानगढ़ से हिम्मत नागपाल ने रेफरी की भूमिका निभाई। बुधवार को सभी विजेता खिलाड़ियों का हनुमानगढ़ पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया।

Advertisement