चूरू जिले के 12 और व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव, 24 लोग हुये रिकवर

0
801

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल काॅलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट में चूरू जिले के 12 अन्य व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं।जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि बीदासर के 7 व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं, जो सभी प्रवासी हैं। इनमें से चार व्यक्ति मुंबई से, दो दिल्ली से तथा एक चेन्नई से लौटा है। मुंबई से आए चारों व्यक्ति एक ही परिवार के हैं, जिनमें एक 7 वर्षीय बालक, एक 13 वर्षीय बालक तथा एक 40 वर्षीय महिला शामिल है। दिल्ली से लौटा दंपति पाॅजिटिव पाया गया है। ये सभी आने के साथ ही संस्थागत क्वारंटाइन में थे।जिला कलक्टर ने बताया कि गांव बांय (तारानगर) के चार व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं।इनमें पूर्व में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए व्यक्ति की पत्नी व तीन बच्चे शामिल हैं। पूर्व में परिवार में पाॅजिटिव केस आने के बाद सभी व्यक्ति होम क्वारंटाइन किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रतनगढ़ की 40 वर्षीय महिला कोविड-19 पाॅजिटिव पाई गई है जो पूर्व में पाॅजिटिव पाए गए परिवार से संबंधित ही है।

कोरोना संक्रमित 24 लोग हुये रिकवर

जिले में गुरूवार को कोरोना संक्रमित 24 लोग रिकवर हुये हैं।जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि एएनएमटीसी सेंटर के कोरेंटाईन सेंटर पर कोरोना संक्रमित लोगों में से 24 रिकवर हुये हैं। इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि जिले में 129 कोरोना संक्रमितों में से अब तक 87 व्यक्ति रिकवर हो गये हैं। जिले में अब 41 एक्टिव केस हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here