चूरू। शहर के लोक कलाकार शिवचंद कल्ला की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में युवाओं ने रक्तदान किया। आर.जे. हैल्प फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अमजद तुगलक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकल्ला की दोहिति छात्रनेता वंदना मेघवाल, कल्पना मेघवाल व पूनम राठौड़ सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अमजद तुगलक ने युवाओं को तीन माह में एक बार आवश्यक रूप से रक्तदान करनेकी आदत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और इंसान स्वस्थ रहता है। फाउंडेशन के शुभम मोटेका व समाजसेवी सिकंदर खान ने आभार जताया।
Advertisement













