Advertisement
Home राजस्थान चूरू व्यवसाय में ईमानदारी और गुणवत्ता का दीर्घकालिक महत्त्व: डॉ. शर्मा

व्यवसाय में ईमानदारी और गुणवत्ता का दीर्घकालिक महत्त्व: डॉ. शर्मा

वरिष्ठ सर्जन डॉ. बजरंग शर्मा ने किया जेजे फार्मेसी का शुभारंभ, कहा- कोरोना ने बढाई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी

चूरू। यहां पुराना बस स्टैंड पर नव स्थापित जेजे फार्मेसी का शुभारंभ मंगलवार को चूरू के लोकप्रिय वरिष्ठ सर्जन डॉ. बजरंग शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मो. जावेद कुरैशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय में बरती गई ईमानदारी और गुणवत्ता दीर्घकालिक लाभ देती है और गुणवत्ता से अर्जित साख बुरे से बुरे वक्त में भी व्यवसाय को डूबने नहीं देती। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने जहां एक तरफ चिकित्सा विज्ञान के सामने चुनौती पेश की है, वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है।
सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय ने कहा कि दवा व्यवसाय अत्यंत जिम्मेदारी का व्यवसाय है और जरूरत इस बात की है कि इसे व्यवसाय से अधिक सेवा का काम मानकर समर्पण के साथ संपादित किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र जोशी ने प्रतिष्ठान संचालक से कहा कि वे कोरोना सहित तमाम बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने का भी काम करें। संजय खान ने कहा कि वर्तमान महामारी के समय ने बता दिया है कि वास्तव में नीरोगी काया ही व्यक्ति के लिए पहला सुख है, इसलिए हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना चाहिए। इस दौरान हाजी अब्दुल जब्बार ने सभी आभार जताया। इमरान कुरैशी, मो. जाहिद, अरूण कुमार, मो. जुबैर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आरजे ब्लड हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष अमजद तुगलक, एडवोकेट हुसैन खान, संदीप इसराण, हसनुद्दीन खां, अयूब खां, मकबूल आदि उपस्थित थे।

Advertisement