Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ मनोनित पार्षदों के सुझावों से शहर के विकास को मिलेगी विकास की...

मनोनित पार्षदों के सुझावों से शहर के विकास को मिलेगी विकास की गति – सभापति गणेशराज

नगर परिषद में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

हनुमानगढ़।हिमांशु मिढा नगर परिषद में मनोनीत तीन पार्षदों को उपखण्ड अधिकारी कपिल यादव ने सोमवार को जिला कलैक्ट्रैट सभागार में शपथ दिलाई। नप में अब पार्षदों की संख्या 68 हो गई है। मनोनीत पार्षद श्यामसुन्दर झंवर, एडवोकेट जाकिर हुसैन, गणपत पुरोहित ने पद की गरिमा की शपथ ली। कार्यक्रम में सभापति गणेशराज बंसल ने कहा कि हनुमानगढ़ नगरपरिषद में 68 पार्षदों के साथ परिवार पूरा हो गया है। उन्होने कहा कि अन्य पार्षदों की तरह मनोनित पार्षदों का परिषद में बराबर सम्मान होगा व इनके द्वारा दिये गये सुझावों पर चर्चा कर शहर में विकास की गति को और तेज बढाया जायेगा। इस मौके पर निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां, पार्षद तरूण विजय, ब्लाक अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, शहर ब्लाॅक अध्यक्ष इशाक खान, एडवोकेट मोहम्मद मुस्ताक जोईया, बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा, राजकुमार बागड़ी, संतोष राजपुरोहित, रतन राजपुरोहित, स्वीटी शर्मा, बलराज सतीपुरा व अन्य शहरवासी सहित शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement