Advertisement
Home राजस्थान पाली मेघवाल समाज चौबीस गांव पाट गांव बेड़ा बारी परगना की कार्यकारिणी बैठक...

मेघवाल समाज चौबीस गांव पाट गांव बेड़ा बारी परगना की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

सम्मान समारोह, प्रतिभाओं के लिए लाइब्रेरी, युवाओं के रोजगार और समाज की धर्मशाला में रसोई निर्माण सहित कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

बीजापुर। पाली । प्रहलाद सिंह
मेघवाल समाज चौबीस गांव पाट गांव बेड़ा बारी परगना की कार्यकारिणी बैठक रविवार को बीजापुर गांव स्थित श्री चारभुजा ठाकुर द्वारा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हरजीराम परमार चामुंडेरी ने की। समाज अध्यक्ष लक्ष्मण राज सुरेशा मोरी गांव ने पिछली बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस दौरान समाजबंधुओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय

बैठक में चौबीस गांव के वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नवनियुक्त कर्मचारियों और नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में भोजन व्यवस्था का खर्च कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा औसतन समान रूप से वहन किया जाएगा। वहीं साफा, शॉल, माला, माइक, सूटिंग, पानी, स्मृति चिह्न सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए भामाशाहों से स्वैच्छिक सहयोग लिया जाएगा।

भामाशाहों से संपर्क और समारोह के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी वक्ताराम बामणिया, शैतानमल सोलंकी और कपूराराम गहलोत को दी गई। वे समाज के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सहयोग के लिए आह्वान करेंगे।

लाइब्रेरी और युवाओं के रोजगार पर चर्चा

समाज संस्थान के लेटरपैड छपवाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा समाज की प्रतिभाओं को रोजगार, कोचिंग और पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पाट गांव बेड़ा गांव में लाइब्रेरी के लिए जमीन प्राप्त करने के संबंध में चर्चा कर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

समाज के बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पासपोर्ट बनवाने हेतु क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के माध्यम से शिविर आयोजित करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सामूहिक विवाह आयोजित करवाने के संबंध में भी चर्चा हुई। इस विषय पर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को लिखित प्रार्थना पत्र देने की बात रखी गई।

धर्मशाला में रसोई निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

पिछली बैठक में कांबेश्वर महादेव मंदिर स्थित समाज की धर्मशाला में रसोई निर्माण के संबंध में लिए गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 5 दिसंबर तक की समय सीमा तय की गई। ठेकेदार से बातचीत कर दिसंबर के पहले सप्ताह में काम शुरू करवाने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में नाणा गांव के ठेकेदार एवं जे.डी.एम. जवानाराम डांगी से हरजीराम परमार और जैसाराम पंवार वेलार की फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने धर्मशाला में रसोईघर की पूरी छत तथा उससे जुड़े छोटे कमरे का आरसीसी निर्माण करवाने की सहमति दी। इस पर कार्यकारिणी सदस्यों ने तालियां बजाकर उनका आभार व्यक्त किया।बैठक में अन्य समाजहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन पर अंतिम निर्णय आगामी आम बैठक में लेने का तय किया गया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में समाज अध्यक्ष लक्ष्मण राज सुरेशा मोरी गांव, संरक्षक हरजीराम परमार चामुंडेरी, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल बीजापुर, जैसाराम पंवार वेलार, एडवोकेट शैतानमल सोलंकी आमलिया, वक्ताराम बामणिया भाटुंद, दानाराम भाटी सैणा, मांगीलाल राठौड़ सैणा, मोहनलाल परमार कोठार, मोहनलाल सुरेशा बेड़ा, तुलसाराम चौहान बेड़ा, बाबूलाल पूर्व सरपंच रघुनाथपुरा, पकाराम लूकड़ बेड़ा, ललित कुमार बारुपाल पादरला, पदमाराम दहिया बेड़ा, कपूराराम मेघसेतु कुमटिया, सहसचिव मोहनलाल परमार दुदनी, समाराम बारुपाल पादरला सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

Advertisement