Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शिक्षा विभाग के दीपावली स्नेह मिलन में भामाशाहों का सम्मान , कार्यालय...

शिक्षा विभाग के दीपावली स्नेह मिलन में भामाशाहों का सम्मान , कार्यालय में लागू हुआ ड्रेस कोड

झुंझुनूं के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान भामाशाहों को सम्मानित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला प्रचारक भगत सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) दुर्गा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।झुंझुनूं के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान भामाशाहों को सम्मानित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी

समारोह में शिक्षा विभाग के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यालय के भामाशाह मनफूल सिंह तथा सरस्वती मंदिर में टीन शेड निर्माण में सहयोग देने वाले ओमप्रकाश सैन के प्रेरक ओमप्रकाश आर्य को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ड्रेस कोड लागू करने की पहल रही।

इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक समान निर्धारित पोशाक में उपस्थित हुए। इस पहल को कार्यालय में अनुशासन, एकरूपता और सामूहिक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। समारोह में सीओ स्काउट महेश कालावत, एपीसी रविन्द्र शर्मा एवं नरेश कुलहरी, प्रधानाचार्या राजबाला, कुलदीप पूनिया, रामचंद्र यादव, दामोदर जांगिड़ तथा नवलगढ़ स्काउट प्रधान मुरली मनोहर चौबदार सहित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक कपिल कुलहरी ने किया। अंत में संस्थापन अधिकारी नरेन्द्र पाल चीता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement