Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 101 दिवसीय कंज्यूमर्स वॉइस न्यायोत्सव-2 के तहत 750 मामलों के निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने संभाली कमान, चौथे चरण के मतदान से पहले नौ ग्राम पंचायतों में पहुंचकर परखी तैयारियां, क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए


झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आगामी 14 एवं 16 नवंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग एवं झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बबाई एवं खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 101 दिवसीय कंज्यूमर्स वॉइस न्यायोत्सव-2 के तहत 750 मामलों के निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील।

दोनों अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतदान से पहले सभी तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मतदान कक्षों के साथ परिसर और बाउंड्री के बाहर भी अतिरिक्त लाइटें लगाई जाएं, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने मतदान दलों के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था करने, मतदान और मतगणना कक्षों में अनावश्यक सामग्री नहीं रखने तथा साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 101 दिवसीय कंज्यूमर्स वॉइस न्यायोत्सव-2 के तहत 750 मामलों के निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील।

नौ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग एवं झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने नंगली सलेदी सिंह, बड़ाऊ, रसूलपुर, गुनीनीचा, कालोटा, बबाई, गाडराटा, काली पहाड़ी एवं पपुरना ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद बबाई स्थित पंचायत समिति भवन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने तथा चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए।

चौथे चरण के मतदान से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर के संयुक्त निरीक्षण से प्रशासन की चुनावी तैयारियों में तेजी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता साफ नजर आई। प्रशासन का लक्ष्य मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराना है, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Advertisement