एडिशनल एसपी जय सिंह तंवर के सुपरविजन में निकाला मार्च, मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पर्ची टेबल लगाने के निर्देश


देसूरी । पाली।प्रहलाद सिंह
पंचायतीराज चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को देसूरी कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एडिशनल एसपी जय सिंह तंवर के सुपरविजन में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन और प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
मतदान केंद्रों के आसपास व्यवस्था रखने के निर्देश
पुलिस ने प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे से बाहर ही मतदाता पर्ची वितरण के लिए टेबल लगाई जाए। साथ ही आवश्यक बैरिकेडिंग करवाने और चुनाव संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने आमजन से शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया मार्च
पुलिस टीम ने देसूरी के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चुनावी माहौल पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फ्लैग मार्च में बाली वृत्ताधिकारी रतनाराम देवासी, देसूरी थानाधिकारी उर्जाराम, सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा, रानी थानाधिकारी आनंद कुमार और खिंवाड़ा थानाधिकारी बलभद्र सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।














