Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज , बोहरा बोले—ईमानदारी से किया...

केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज , बोहरा बोले—ईमानदारी से किया गया कार्य ही असली देश सेवा

खेतड़ीनगर के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाते कार्यपालक निदेशक पुरूषोत्तमदास बोहरा

कार्यपालक निदेशक ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ , ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सप्ताहभर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

खेतड़ी।झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर स्थित खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) के प्रशासन भवन परिसर में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरूषोत्तमदास बोहरा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और कार्य के प्रति निष्ठा को संगठन की प्रगति तथा राष्ट्र सेवा का आधार बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक बोहरा ने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से किया गया कार्य ही असली देश सेवा है। संगठन की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति सजग, जिम्मेदार और जवाबदेह हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता को अपनाकर ही भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति विकसित की जा सकती है।

कार्यक्रम में केसीसी के महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़कर सुनाया। मयुख चटर्जी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, जयंत मुखोपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूपेश बंबोरिया ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त एएस राजीव तथा देवेंद्र वर्मा ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी हरसिमरन सिंह का संदेश पढ़ा। संदेशों के माध्यम से कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, जवाबदेही, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने की भावना को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में मोनिका ने बताया कि इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, नैतिकता और पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर मोहम्मद उस्मान, डॉ. दीपिका खुराना, कमलेश कुमार, संतोष बारीक, विनायक साहू, अभिषेक पारीक, राजेश डाढेल, नागेश राजपुरोहित, एमएल जोशी, मुन्नालाल जैदिया, सवाई सिंह सिराधना, आनंद पांडे, घनश्याम, हरीचरण, हसरत हुसैन, ऋचा भटनागर, इंद्रा कुमार, डॉ. रेणु खेदड़, प्रिया दीक्षित, सुधा शर्मा, बाबूलाल सैनी और मनोज लमोरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी केवल व्यक्तिगत आचरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये संगठन की विश्वसनीयता, कार्यकुशलता और देश की समृद्धि के मजबूत आधार हैं।

Advertisement