मधुर भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु , मां अम्बे की भक्ति में सराबोर हुआ पूरा पंडाल

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नवरात्र के पावन अवसर पर बड़ के बालाजी दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ की गई। मां के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भव्य आरती और भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक मां की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में भजन सम्राट लक्की टेलर की मधुर वाणी ने ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां अम्बे की भव्य आरती रही।
झुंझुनूं के जाने-माने भजन गायक लक्की टेलर ने अपने मधुर और संगीतमय स्वरों में मां की आरती प्रस्तुत की। आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। मां के जयकारों और आरती के भक्तिमय स्वरों से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के पश्चात रात्रि में लक्की टेलर पार्टी की ओर से भजन संध्या आयोजित की गई।
एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां अम्बे की महिमा का गुणगान करते भजनों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भजन संध्या में ऐसा भक्तिमय वातावरण बना कि हर कोई मां की आराधना में लीन नजर आया। इस अवसर पर भजन गायक लक्की टेलर ने कहा कि मां अम्बे का आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहा है। मां की कृपा से ही उन्हें मधुर और रसीली वाणी प्राप्त हुई है, जिसके माध्यम से वे भजनों के रूप में मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर पाते हैं। उन्होंने मां की महिमा का गुणगान करते हुए भजन सेवा को अपना सौभाग्य बताया।
कार्यक्रम में अरूण व्यास, अरविंद व्यास, अजय व्यास, गौरव व्यास, रवि व्यास, राकेश व्यास, रमेश व्यास, जीतू व्यास, लीलाधर व्यास, मोहन व्यास, नथमल व्यास, पीयूष व्यास, गोपाल शुक्ला, लोकेश शुक्ला, विकी शुक्ला, हरिकिशन शुक्ला, रवि टेलर, अभिषेक टेलर, गोपाल टेलर, विकाश टेलर, पुनीत टेलर, विशेक शर्मा, विशाल शर्मा, नकुल कपिल चौमाल, गजानंद बंका, देवकीनंदन बंका, शिवम बंका, सफल बंका, राजेश गुप्ता, अक्षय, आशीष मराठा, शिवप्रकाश गुप्ता, विष्णु सोनी, कन्हैया सैन, प्रवीण चांगल, पारस सैन, मनोज सिंधी और नरेश गाड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।















