पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं, शहर के विकास कार्यों को लेकर की सराहना
चूरू। नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद में भाजपा की महिला पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने सभापति गोयनका को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। महिला पार्षदों ने सभापति गोयनका का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल में शहर में चल रहे विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर सभापति विनय गोयनका ने सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं सहयोग उन्हें शहर के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।गोयनका ने कहा कि नगर परिषद का प्राथमिक उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने शहर के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया।इस अवसर पर पार्षद रजनी तंवर, सुनीता प्रजापत, सुनीता सैनी, प्रियंका सैन, विजयश्री, अजय तंवर, जयप्रकाश प्रजापत, कमल सैनी, राकेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।














