भोजराज मेहला को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
चूरू। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने चूरू जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार संजय खान को आम आदमी पार्टी चूरू का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वहीं भोजराज मेहला को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राजस्थान संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी जिले में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisement














