Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हनुमानगढ़ के पैंचक सिलाट खिलाड़ियों का कमाल, भानु प्रताप-दुर्लभ जोशी ने जीते...

हनुमानगढ़ के पैंचक सिलाट खिलाड़ियों का कमाल, भानु प्रताप-दुर्लभ जोशी ने जीते स्वर्ण

हनुमानगढ़ के पैंचक सिलाट खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह शेखावत और दुर्लभ जोशी

भानु प्रताप ने 80 किलो में, दुर्लभ जोशी ने प्लस 100 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण

हनुमानगढ़। द्वारका देवी मार्शल आर्ट अकैडमी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने पैंचक सिलाट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पैंचक सिलाट गेम्स के लिए चयन हासिल कर अकैडमी और हनुमानगढ़ का नाम रोशन किया है। अकैडमी के खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह शेखावत ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि दुर्लभ जोशी ने प्लस 100 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के चयन से अकैडमी परिवार में खुशी का माहौल है।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकैडमी परिवार, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के अकैडमी पहुंचने पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मान सिंह भाटी ने उनका स्वागत किया तथा सम्मानित करते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अकैडमी के कोच संदीप कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उनके खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी तकनीक, फिटनेस और अभ्यास पर विशेष ध्यान देना होगा।

भानु प्रताप सिंह शेखावत ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं दुर्लभ जोशी ने प्लस 100 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकैडमी को दोहरी सफलता दिलाई। दोनों खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पैंचक सिलाट गेम्स के लिए चयन अकैडमी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कोच संदीप कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए पूरी लगन के साथ तैयारी करने तथा अपने प्रदर्शन के माध्यम से अकैडमी, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मार्शल आर्ट एवं खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement