Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हनुमानगढ़ में मनोज बड़सीवाल को उपसभापति बनाने की मांग, वार्ड 2-3 ने...

हनुमानगढ़ में मनोज बड़सीवाल को उपसभापति बनाने की मांग, वार्ड 2-3 ने उठाई आवाज

हनुमानगढ़ के वार्ड 2 व 3 में मनोज बड़सीवाल को उपसभापति बनाने की मांग करते वार्डवासी

वार्डवासियों ने विधायक गणेशराज बंसल तक पहुंचाई आवाज, बोले—15 वर्षों से जनसेवा से जुड़े रहे, अब जिम्मेदारी देने का समय

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
वार्ड 2 व 3 के वार्डवासियों की एक बैठक जंक्शन में आयोजित हुई, जिसमें नगर परिषद के आगामी उपसभापति पद को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद वार्डवासियों ने मनोज बड़सीवाल को नगर परिषद का उपसभापति बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। वार्डवासियों ने कहा कि मनोज बड़सीवाल लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं और वार्ड की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे हैं। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी मांग विधायक गणेशराज बंसल तक पहुंचाते हुए मनोज बड़सीवाल के नाम पर विचार करने का आग्रह किया।

वार्डवासियों ने कहा कि मनोज बड़सीवाल का परिवार पिछले करीब 15 वर्षों से क्षेत्र की राजनीति और जनसेवा से जुड़ा रहा है। इस दौरान पहले उनकी माता और बाद में उनके पिता पार्षद रहे तथा मनोज बड़सीवाल ने भी लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई। अब नगर परिषद के हालिया चुनाव में मनोज बड़सीवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ वार्ड 2 व 3 से जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। ऐसे में बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने और जनता से जुड़े रहने के कारण मनोज बड़सीवाल को नगर परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उपसभापति का चयन ऐसा होना चाहिए, जो विभिन्न समाजों और वार्डों के लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर सके तथा नगर परिषद के कामकाज को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान दे। वार्डवासियों ने विधायक गणेशराज बंसल से मांग करते हुए कहा कि मनोज बड़सीवाल के नाम पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाए। उनका कहना था कि मनोज बड़सीवाल को उपसभापति की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं को नगर परिषद तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

बैठक में वार्डवासियों ने कहा कि नगर परिषद में नई जिम्मेदारियों के गठन के दौरान कार्यकर्ताओं और पार्षदों की सक्रियता, अनुभव तथा जनता से जुड़ाव को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांग विधायक तक पहुंचाने की बात कही और उम्मीद जताई कि उनकी भावनाओं को उचित मंच पर रखा जाएगा।

इस मौके पर कृष्ण पेंटर, प्रकाश पेंटर, रामलाल वर्मा, चानन घोड़ेला, चंदूराम, लेखराम घोड़ेला, कृष्ण गोयल, मुख्तियार सिंह, डॉक्टर बख्शीश, मेनपाल वर्मा, भंवरलाल, द्वारका घोड़ेला, पूरन सिंह शेखावत, उमेद सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह राठौड़, चंपालाल वर्मा, गुलाब खान, शरीफ खान, शाह मोहम्मद, यूनुस खान, बनवारी लाल, मोहन सिंह, भारती सिंह, देवी लाल वर्मा, एडवोकेट अशोक दामड़ी, सुलखान सिंह, दीपक चिलाना, डॉ. ओम प्रकाश रेगर, नारायण सिंह शेखावत, गोपाल सिंह शेखावत, जरनैल सिंह गिल, सतपाल दमड़ी, अशोक नागपाल, विक्की नागपाल, राधेश्याम मिड्ढा, रवि छाबड़ा, रामप्रताप नायक, देवीलाल नायक, गोवर्धन शर्मा, जगदीश झोरड़, हंसराज सोनी, बलदेव सिंह रामगढ़िया, मंजिंदर बराड़, मनीष सेतिया, शिवराज मान, नितिन गर्ग और डॉ. अशोक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Advertisement