Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में 15 सितंबर को श्याम अखंड ज्योत पाठ, 14 को निकलेगी...

चूरू में 15 सितंबर को श्याम अखंड ज्योत पाठ, 14 को निकलेगी शोभायात्रा

चूरू में श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ के निमंत्रण पत्र वितरित करते समिति पदाधिकारी

15 सितंबर को नागवाणों के नोहरे में होगा श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

चूरू। श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ समिति एवं अखिल भारतीय श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ समिति की ओर से श्याम पाठ रचयिता चंद्र शर्मा की स्मृति में 15 सितंबर को श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नागवाणों के नोहरे में आयोजित होगा।

आयोजन को लेकर समिति पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर के व्यापारियों और राहगीरों से संपर्क कर उन्हें निमंत्रण पत्र वितरित किए। पदाधिकारियों ने गढ़ चौराहे से सफेद घंटाघर होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचकर लोगों को श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

14 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा

कार्यक्रम से एक दिन पहले 14 सितंबर को दोपहर 3 बजे धोली शक्ति मंदिर से भव्य श्रीश्याम शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर नागवाणों के नोहरे स्थित आयोजन स्थल पहुंचेगी।

शोभायात्रा के दौरान कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल श्रीश्याम भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से शोभायात्रा और श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

https://youtu.be/eVuSS_WOq4w

Advertisement