Advertisement
Home राजस्थान चूरू तारागढ़ी सिद्धपीठ गणेश मंदिर में चढ़ेगा 1151 किलो का लड्डू

तारागढ़ी सिद्धपीठ गणेश मंदिर में चढ़ेगा 1151 किलो का लड्डू

तारागढ़ी सिद्धपीठ गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर 1151 किलो केशरिया लड्डू का आयोजन

गणेश चतुर्थी पर विशेष आयोजन, एक ही लड्डू का लगाया जाएगा भोग; श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा प्रसाद

चूरू । पुनीत सोनी
न्यूज शैलेन्द्र सोनी, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देपालसर स्थित तारागढ़ी सिद्धपीठ गणेश मंदिर में इस बार अनूठा धार्मिक आयोजन किया जाएगा। गणेश सेवा समिति की ओर से 14 सितम्बर को प्रथम पूज्य भगवान गणेशजी को 1151 किलो के एक ही केशरिया लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विशाल लड्डू का भोग लगाने का निर्णय लिया गया।समिति अध्यक्ष बहादुरसिंह फगेड़िया ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेशजी को 1151 किलो के केशरिया लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा। भोग के बाद इस विशाल लड्डू को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है।समिति सचिव विजय पूनियां ने बताया कि गणेश सेवा समिति पिछले 25 वर्षों से धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में सक्रिय है। समिति की ओर से प्रसाद वितरण, जरूरतमंद एवं गरीब छात्र-छात्राओं की सेवा, रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं।12 सितम्बर से शुरू होगा लड्डू बनाने का काम1151 किलो के विशाल केशरिया लड्डू को तैयार करने की जिम्मेदारी राकेश शर्मा हलवाई एवं उनके सहयोगियों को दी गई है। लड्डू बनाने का कार्य शनिवार 12 सितम्बर से शुरू किया जाएगा तथा इसे रविवार 13 सितम्बर की शाम तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेशजी को विधिवत भोग अर्पित किया जाएगा। बैठक में मोहनलाल मांजू, सुरेश फगेड़िया, इन्द्राज कस्वां, मनोज श्योराण, विक्रम बियाणी, प्रवीण कुल्हरी, भागीरथ चाहर, सुभाष शर्मा, अमीलाल घेतरवाल, संजय सांगवान, महावीर शर्मा, रवि बुडानियां सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

तारागढ़ी गणेश मंदिर में आज लगेगा 1151 किलो के लड्डू का भोग, भव्य मेला भरेगा

तारागढ़ी सिद्धपीठ गणेश मंदिर में भरा गणेश चतुर्थी का मेला

Advertisement