हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रयान पब्लिक स्कूल,जन्डावाली श्रीगंगानगर रोड, हनुमानगढ़ की छात्राओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। छात्राओं ने यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा एवं समस्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।प्रधानाध्यापिका डॉ. अनीता ने बताया कि पुलिसकर्मी दिन-रात यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं देते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने का उद्देश्य भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ समाज में सुरक्षा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।विद्यालय से अध्यापिका श्रीमती रुक्मणी, श्रीमती भारती एवं पीटीआई सुनील प्रजापत के नेतृत्व में छात्राएं ट्रैफिक पुलिस स्टेशन पहुंचीं। छात्राओं कनीज, नवनीत, निम्रत, परनीत, जसरीत कौर, सुहब कौर, काव्या निनानिया एवं रहमत ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राखी बांधी तथा उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा ने अपने उदबोधन में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला पर्व भी है। उन्होंने छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा बच्चों एवं आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।इस अवसर पर समस्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम ने पुलिस एवं विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव की भावना को मजबूत किया।
2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News





