चरणजीत पीलीबंगा अध्यक्ष व बलराज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

0
261

हनुमानगढ़। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजारामजी मील की अनुशंसा पर चरणजीत सिंह बराड़ पीलीबंगा को विधानसभा क्षेत्र पीलीबंगा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया साथ ही बलराज सिंह 16 पीबीएन पीलीबंगा को पीलीबंगा ब्लॉक अध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है।

उक्त दोनों नियुक्ति किसानों व मजदूरों के प्रति उठाई जा रही आवाज को देखते हुए इनको दी गई है साथ ही निर्देशित किया गया है कि आगामी दिनों में अपने अपने क्षेत्र की कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय राजस्थान को सूचना देनी होगी। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष रेशम सिंह माणुका द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here