Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सामान्य ज्ञान परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह

सामान्य ज्ञान परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान चिड़ावा के सौजन्य से जिले भर के राजकीय और निजी विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बुधवार को ब्लॉक के निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान की बैठक आयोजित की गई और बैठक में प्रतियोगिता परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक में विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, महापुरुषों, करंट की घटनाओं और स्वतंत्रता सैनानियों के बारे में जागरूक होने का अवसर मिलेगा। विभाग संघचालक अशोक शेखावत ने उपस्थित सभी निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बताया की परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है और ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। बैठक में निर्मल कालेर, नरेंद्र झाझड़िया, पंकज दाधीच, मोनिका निर्वाण, विजेंद्र भाटिया, रमेश कुमार, विजय जांगिड़, संजय कुमार उपस्थित रहे।

2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News

 

Advertisement