लॉयंस क्लब झुंझुनूं की भामाशाह योजना के तहत श्री गोपाल गौशाला में सेवा कार्य संपन्न
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अपनी स्थापना के 45 वर्षों की सेवा, समर्पण और विश्वास की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए लॉयंस क्लब झुंझुनूं द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की विशेष भामाशाह योजना के अंतर्गत 11 सम्मानित भामाशाहों के सौजन्य से आयोजित की जा रही विभिन्न सेवा शृंखला के तहत गुरुवार को श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में भव्य गौ-सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि सूरत निवासी भामाशाह कौशल खंडेलिया के सौजन्य से गौवंश को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास थे। गौमाता के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए छप्पन भोग तैयार किया गया। जिसमें गुड़, खल, तिल, मेथी, अजवायन, विभिन्न प्रकार के अनाज, दालों की चूरिया, ताजे फल व सब्जियों के साथ-साथ सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) का विशेष भोग गौवंश को लगाया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
गौ सेवा-मानव सेवा के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में लॉयंस क्लब एवं गौशाला समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौशाला के पूर्व मंत्री नेमी अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, जोन चेयरपर्सन डॉ. बबीता कुमावत, अध्यक्षीय सलाहकार नरेंद्र व्यास, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, गोपालकृष्ण गुप्ता, मांगीलाल वर्मा, शिवरतन शर्मा तथा लायन शकुंतला पुरोहित सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि गौवंश की सेवा ही हमारी असली संस्कृति और पहचान है। लॉयंस क्लब झुंझुनूं आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखेगा।
2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News





