Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

चूरू के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

विद्या भारती राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पांचों खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल; मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में राजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। पुनीत सोनी
ब्यावर-अजमेर में 22 से 23 अगस्त तक आयोजित विद्या भारती राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर, चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विद्यालय से प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी पांच खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चूरू का नाम रोशन किया।कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में आभा चरण, आकाश सिंह, वैभव हरित, परमवीर सिंह और मोहित तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। पांचों खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने के साथ चूरू टीम का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

अब राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पांचों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली विद्या भारती राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहां ये खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता के दौरान चूरू ताइक्वांडो टीम की दल प्रभारी विजय लक्ष्मी रहीं। राज्य स्तरीय स्पर्धा में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में भी उत्साह का माहौल रहा।

विद्यालय पहुंचने पर विजेताओं का किया स्वागत

प्रतियोगिता से लौटने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य किशन लाल सैनी, मनीष कुमार हरित एवं विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

 

Advertisement