Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विभाग को दिया...

स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विभाग को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

बिना सूचना लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर धरने की चेतावनी

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
20 एचएमएच रामसरा नारायण के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाने की मांग को लेकर अधीक्षण/अधिशाषी अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, हनुमानगढ़ टाउन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण जसकरण सिंह फौजी ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से गांव में बिना पूर्व सूचना दिए स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। ग्रामीण अब इन स्मार्ट मीटरों को हटवाकर पुराने मीटर पुनः लगवाने की मांग कर रहे हैं।ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 20 एचएमएच रामसरा नारायण, तहसील एवं जिला हनुमानगढ़ में विभाग की ओर से कई विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीणों ने विभाग से इन मीटरों को हटाकर पूर्व में लगे मीटर लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दो दिन का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर नहीं लगाए गए तो ग्रामीण विभागीय कार्यालय के समक्ष धरना देने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि अपनी समस्या का समाधान करवाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटरों को लेकर उनके मन में कई प्रकार की आशंकाएं हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान होने की चिंता है। ग्रामीणों ने मांग की कि उनके विद्युत मीटरों की जांच कर आवश्यकतानुसार उन्हें बदला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं और आपत्तियों को सुनते हुए मौके पर स्थिति का जायजा लिया जाए तथा स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से विभागीय कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर स्मार्ट मीटर हटाने तथा पुराने मीटर लगाए जाने की कार्रवाई करने की मांग की है।इस मौके पर वीरेन्द्र मेेघवाल, जसकरन सिंह फौजी, विष्णु ओढ़ राजपूत, सुरेंदर ओढ़, सूरज ओढ़, रवि सिल्ला,दीपक, लाखा सिंह, बगड़ सिंह, फत्ता सिंह, वकील सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।

 

Advertisement