युवा कांग्रेस के आयोजन में सैकड़ों युवाओं ने दिखाई भागीदारी
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
यूथ कांग्रेस हनुमानगढ़ द्वारा जंक्शन स्थित सुरेशिया क्षेत्र में युवा नेता विकास रांगेरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्रों एवं युवाओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और उन्होंने राहुल गांधी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।युवा नेता विकास रांगेरा ने बताया कि विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थियों की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा आवश्यक है।कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से राहुल गांधी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रसारण के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम देखा और वक्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर अपनी रुचि दिखाई। आयोजन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा शामिल हुए।विकास रांगेरा ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने तथा विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलना जरूरी है।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संभाला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के समापन पर उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













