श्री कृष्ण गौशाला समिति ने भी सेवा कार्य के लिए 21 हजार रुपये का किया सहयोग
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
श्री श्याम प्रभात फेरी मॉडल आईटीआई कॉलोनी हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से नंदीशाला में पशु सेवा के लिए सराहनीय सहयोग किया गया। संस्था की ओर से नंदीशाला में एंबुलेंस सेवा के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस दौरान गौसेवा से जुड़े सदस्यों ने कहा कि घायल एवं बीमार गोवंश को समय पर उपचार के लिए पहुंचाने में एंबुलेंस सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण गौशाला समिति की ओर से भी नंदीशाला की सेवा व्यवस्था के लिए 21 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। दोनों संस्थाओं की ओर से किए गए इस सहयोग का उद्देश्य नंदीशाला में रह रहे पशुओं की बेहतर देखभाल, उपचार एवं जरूरतमंद गोवंश को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गोवंश की सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। घायल अथवा बीमार पशुओं को सड़क से सुरक्षित नंदीशाला तक पहुंचाने तथा उपचार उपलब्ध करवाने के लिए एंबुलेंस सेवा उपयोगी साबित होगी। उन्होंने शहरवासियों एवं सामाजिक संस्थाओं से भी नंदीशाला की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आह्वान किया।श्री श्याम प्रभात फेरी मॉडल आईटीआई कॉलोनी की ओर से दिए गए 51 हजार रुपये तथा श्री कृष्ण गौशाला समिति की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये से नंदीशाला की सेवा गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार सेवा कार्यों में सहयोग जारी रखा जाएगा।कार्यक्रम में मंडल सदस्य मोतीराम सिहाग, सत्य प्रकाश शर्मा, सुखराम बागड़ी, श्यामलाल, कांत शर्मा, रुकमा देवी, सुमित्रा देवी, विमला देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दोनों संस्थाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से नंदीशाला में गोवंश के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार












