Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पौधारोपण

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पौधारोपण

हनुमानगढ़ जंक्शन सिविल लाइन क्षेत्र में 30 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में राजकीय नगर परिषद क्वार्टर की भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अमलतास, अर्जुन, शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 30 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।समिति के अध्यक्ष लाधु सिंह भाटी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति पिछले लंबे समय से निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति का प्रत्येक सदस्य अपने दैनिक कार्यों और रोजगार के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी समय निकालता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से समिति के सदस्य समय-समय पर पौधों की देखरेख करते हैं ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को स्वच्छ और हराभरा बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सकता है।पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की। कार्यक्रम में अशोक गांधी, लोकराज शर्मा, सुरेंद्र सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह सेंगर, विपिन कुमार शर्मा, लाधु सिंह भाटी, लवप्रीत सिंह, राजवीर सिंह, सुखवीर सिंह, मनसुख सिंह, रमेश कुमार शाक्य सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Advertisement