समाज सुधार और जागरूकता की मुहिम को मिलेगी नई दिशा, 23 अगस्त को होगा ‘आगाज़’ समारोह

कुरैशी महासभा संस्थान की समीक्षा बैठक में लिए गए अहम निर्णय, 9 अगस्त को पौधरोपण और 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम भी होंगे

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
कुरैशी महासभा संस्थान जिला झुंझुनूं की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज सुधार, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला सचिव बिलाल कुरैशी ने बताया कि आगामी दिनों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 9 अगस्त को पूरे झुंझुनूं जिले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन की सभी विधानसभा एवं ब्लॉक इकाइयों द्वारा गरिमापूर्ण ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 23 अगस्त को जिला स्तरीय ‘आगाज़’ सामाजिक जागरूकता समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस समारोह के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने, बेरोजगारी जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन का संदेश दिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मोहम्मद जुबैर कुरैशी ने समाज के पदाधिकारियों और युवाओं से समाजहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कुरैशी महासभा यूथ विंग के जिला अध्यक्ष अदनान खत्री के जिला कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही संगठन विस्तार के तहत मास्टर अकबर कुरैशी को जिला महासचिव, एनआरआई बिलाल कुरैशी को जिला सचिव, मोहम्मद आदिल कुरैशी (पीरूका) को यूथ विंग जिला सहसचिव तथा शाह खालिद को यूथ विंग जिला उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष तौफीक सैय्यद, महासचिव रफीक खोखर उर्फ गाऊस्कर, यूथ विंग जिला सचिव जुबैर उर्फ जुबी, यूथ विंग कोषाध्यक्ष फयूम कुरैशी, डूंडलोद ब्लॉक अध्यक्ष अयुब बेहलीम, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल जब्बार फौजी, जिला सहसचिव इरफान कबाड़ी, अयुब टेलर, शाहीन कुरैशी, यूसुफ खोखर, तौहीद खोखर, शोएब दानका, आबिद दानका, रब्बानी सैय्यद, इदरीस जिंद्रान, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मकबूल, मोहम्मद उस्मानगनी, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद आमीन, उस्मान अली (डूंडलोद), आजम खत्री , बिलाल बडगुजर, खालिद, रफीक, अजीज सैय्यद सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE