Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 30 अधिकारियों के तबादले, 17 थानों...

झुंझुनूं पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 30 अधिकारियों के तबादले, 17 थानों को मिले नए एसएचओ

महिला अधिकारियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी, पिलानी में अलका विश्नोई और धनूरी में कंचन कुमारी संभालेंगी कमान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में 20 पुलिस निरीक्षक (सीआई) तथा 10 उप निरीक्षक (एसआई) शामिल हैं। वहीं जिले के 17 पुलिस थानों में नए थानाधिकारियों ( एसएचओ ) की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल में कई अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि महिला अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर पुलिस विभाग ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी है। अलका विश्नोई को पिलानी थाना, कंचन कुमारी को धनूरी थाना, संतोष कुमारी को गुढ़ा थाना तथा बिमला कुमारी को संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चन्द्रभान को सूरजगढ़, रामनोहरलाल को बुहाना, लक्ष्मीनारायण को पचेरी कलां, बुद्धिप्रसाद को खेतड़ी तथा विनोद सामरिया को चिड़ावा थाने का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन थानों में नियुक्त किए गए नए थानाधिकारी

थानाधिकारी सदर झुंझुनूं उमाशंकर , बगड़ मुकेश कुमार , धनूरी कंचन कुमारी , मंडावा धर्मेन्द्र सिंह , बिसाऊ कमलेश चौधरी , गुढ़ा इन्द्र प्रकाश , मुकुंदगढ़ रूपाराम , सूरजगढ़ चन्द्रभान , चिड़ावा विनोद सामरिया , पिलानी अलका विश्नोई , मेहाड़ा रामनायण दोयल , खेतड़ी बुद्धिप्रसाद , बबाई सत्यवीर सिंह , बुहाना रामनोहरलाल , पचेरी कलां लक्ष्मीनारायण , गोठड़ा जयप्रकाश सिंह , सुलताना रामनिवास को थानाधिकारी नियुक्त किया गया हैं। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारी शीघ्र ही अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Advertisement