एसपी निश्चय प्रसाद एम ने जारी किए आदेश, गौरव खिड़िया बने चूरू कोतवाली के नए थानाधिकारी, कई प्रमुख थानों को मिले नए प्रभारी
चूरू। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 निरीक्षक (सीआई) एवं उप निरीक्षक (एसआई) के तबादले और नई पदस्थापन सूची जारी की है। जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से जिले के कई प्रमुख थानों के थाना अधिकारियों में बदलाव हुआ है।जारी आदेश के अनुसार मुकुट बिहारी को पुलिस लाइन से सुजानगढ़ थानाधिकारी, सुखराम चोटिया को चूरू कोतवाली से सदर सुजानगढ़, बेगाराम को सुजानगढ़ से राजलदेसर तथा सतपाल बिश्नोई को तारानगर से हमीरवास थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार मोटाराम को सदर थाना चूरू से छापर, शंकरलाल को साहवा से सालासर तथा गौरव खिड़िया को रतनगढ़ से चूरू कोतवाली का नया थानाधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा भागूराम को भालेरी से भानीपुरा, रामनिवास बिड़ियासर को रतननगर से पुलिस लाइन चूरू, इंद्रलाल को छापर से सदर चूरू, महेंद्र कुमार को दूधवाखारा से सांडवा तथा कुसुमलता को साइबर थाना से महिला थाना चूरू का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कमल कुमार को जिला विशेष शाखा से साइबर थाना तथा संदीप कुमार को रतनगढ़ थानाधिकारी लगाया गया है।लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कैलाश चंद्र एवं राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन चूरू, सुभाष चंद्र कच्छावा को अपराध सहायक, जगदीश सिंह को साहवा, कृष्ण कुमार को बीदासर, बजरंग लाल को आरआई पुलिस लाइन, अजय कुमार को भालेरी, धीरेंद्र सिंह को सरदारशहर, पुष्पेंद्र सिंह को तारानगर, अमित कुमार स्वामी को यातायात शाखा चूरू तथा देवेंद्र सोनी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है।वहीं जयप्रकाश झाझड़िया को डीएसटी प्रभारी से दूधवाखारा थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार धर्मेंद्र सिंह को राजगढ़ से सिद्धमुख, सुभाष चंद्र को पुलिस लाइन से रतननगर, कृष्णाराम को चूरू कोतवाली से डीएसटी प्रभारी, कमलेश कुमार को गोठिया चौकी से राजगढ़ तथा हंसराज गुर्जर को यातायात शाखा से गोठिया चौकी भेजा गया है।इसके अतिरिक्त पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे मोहर सिंह मीणा एवं पृथ्वीराज को चूरू कोतवाली, कोहर सिंह को सुजानगढ़ तथा दिलीप सिंह को सरदारशहर में नियुक्त किया गया है।एसपी निश्चय प्रसाद एम द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।













