Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं खेतड़ी के खरखड़ा में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं हुई घायल,...

खेतड़ी के खरखड़ा में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं हुई घायल, एक को गंभीर हालत में झुंझुनूं रैफर किया

खेतड़ी I झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र की खरखड़ा पंचायत स्थित कीर की ढाणी में देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। इस दौरान आपस में हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। खरखड़ा पंचायत की कीर की ढाणी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद भोलाराम , सांवतराम सहित छह-सात लोग एकजुट होकर एक परिवार के घर में घुस गए और वहां मौजूद महिलाओं एवं परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में दो महिलाएं प्रियंका पत्नी सुरेंद्र व पाना देवी पत्नी श्योपाल घायल हो गईं, जिनमें से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से लोहे के दो हथियार भी बरामद किए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला पाना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया। दूसरी घायल महिला का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गांव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग प्रशासन से की है।

Advertisement