आयुष ककरानिया ने हासिल की ऑल इंडिया 47वीं रैंक, आयुष ककरानिया , सौरभी मोदी , शुभ सर्राफ , दिनेश मोदी , नेहा भालोठिया बने सीए, अग्रवाल समाज ने सभी प्रतिभाओं को दी बधाई
चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा घोषित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में चिड़ावा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्थानीय विद्यार्थियों की इस सफलता से कस्बे में खुशी का माहौल है और परिजनों के साथ-साथ समाज के लोगों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। कस्बे के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सज्जन ककरानिया के पौत्र एवं सूरत प्रवासी मुकेश ककरानिया के पुत्र आयुष ककरानिया ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष ने न केवल दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक क्लियर किए। बल्कि देशभर के सफल अभ्यर्थियों में अपनी पहचान बनाते हुए ऑल इंडिया 47वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। इसी प्रकार सौरभी मोदी पुत्री अश्वनी कुमार मोदी सोनू ने भी सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी सफलता पर परिवार और समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं शुभ सर्राफ पुत्र महेश सर्राफ ने सीए इंटरमीडिएट का प्रथम ग्रुप उत्तीर्ण कर अगली मंजिल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। उनकी सफलता को लेकर परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। दिनेश मोदी पुत्र स्वर्गीय पवन कुमार मोदी ने भी सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम समूह में सफलता हासिल की है। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा नेहा भालोठिया पुत्री संदीप भालोठिया ने सीए इंटरमीडिएट का द्वितीय ग्रुप उत्तीर्ण कर लिया है। नेहा इससे पहले प्रथम ग्रुप भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। ऐसे में अब उन्होंने दोनों ग्रुप पूर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंसी के अपने लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। चिड़ावा के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अग्रवाल समाज ने सभी प्रतिभाओं को दी बधाई
पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के निवर्तमान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, वरिष्ठ व्यवसायी रमेश गाडिया, अग्रवाल जन कल्याण समिति के संस्थापक महामंत्री (पूर्व) प्रिंसिपल प्रदीप मोदी, श्रीकांत हलवाई, महेश सर्राफ, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री कृष्ण कुमार बाछुका, राकेश बाछुका, अनिल रामभरोसा, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु चौधरी, शिक्षाविद् अनिल गुप्ता, लक्ष्मीकांत अडूकिया, राकेश वेद, पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया, कन्हैया लाठ, प्रकाश मोदी, राजेश वेद, मुरारी किठानिया, महेश मोदी, गणेश अग्रवाल, किशन गोयल, युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र मोदी, दिनेश झुंझुनूंवाला, रजनीकांत ककरानिया पिंटू, अमित सुशील गोयल, विजेंद्र गोयल दिलखुश, सौरभ—राहुल सुलतानिया, पूर्व सहवृत्त सदस्य एवं बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया, सीए महेश मोदी, प्रशांत पिचानवेवाला, आशीष अग्रवाल गाडाखेड़ा, पुनित मोदी, वैभव बगड़िया, नितिन केडिया आदि ने बधाई दी है। समाजजनों ने कहा कि इन युवाओं ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाज के लोगों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने पेशेवर जीवन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
ककरानिया परिवार में खुशी का माहौल
मुकेश ककरानिया के बेटे आयुष ने देश के टॉप 50 में अपना स्थान हासिल करके ना केवल ककरानिया परिवार, बल्कि पूरे चिड़ावा को गौरवान्वित किया है। आयुष की इस उपलब्धि पर परिवार के सज्जन, पुरूषोत्तम, सुनिल, रजनीकांत, संजय, मनीष, दीपक, विकास, पुनित, अंशुल, विमला, मंजू, लक्ष्मी, अनिता, नेहा, रश्मि, खुशी, रजत खेतान, उर्वशी खेतान सहित चिड़ावा के गणमान्य नागरिक राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, कमलकांत पुजारी, राकेश हलवाई, मुकेश बजावा, अजय भीमराजका, शुभम मोदी, अनिल रामभरोसा, उमेश चौधरी, मुकेश पुजारा, संदीप फतेहपुरिया व समाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी व चिड़ावा के नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि आयुष ककरानियां की इस सफलता से चिड़ावा के अन्य छात्रों व छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।











