झुंझुनूं स्टेशन पर चली वंदे भारत टॉय ट्रेन देखने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, कहा- मांग उठी है तो हकीकत में भी चलेगी

नई रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं की मांगों को लेकर रेलमंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा बुधवार अपराह्न रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस टॉय ट्रेन चलाई गई। पटरी पर दौड़ती हुबहू वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखकर यात्रियों ने ताली बजाई और उद्‌घोष किया। साथ ही नई रेल सेवाओं का संचालन शुरू करने एवं यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांगों को लेकर स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार को रेलमंत्री के नाम 12 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया। शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समिति के डॉ. मनोज सिंह, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, अनवर हुसैन, फैयाज अहमद खान, चंद्रप्रकाश धूपिया, श्रवण कुमार गोयनका, संजय बिलोटिया, सीए लोकेश अग्रवाल, कमल डालमिया, बाबू भाई अली हसन परवेज, इमरान बड़गुर्जर, मोहम्मद मोहसीन अली, सुरेंद्र अग्रवाल, मांगीलाल सैन, शिवचरण पुरोहित, अनिल शर्मा, विनोद खन्ना, मनीष बगड़िया, रवि तुलस्यान, जाकिर अब्बासी, इकबाल खान, राजेश अग्रवाल, अभिषेक मुरारका, शारिक अहमद खान, बॉबी पुरोहित आदि उपस्थित थे। अग्रवाल ने बताया कि मांग पत्र में जयपुर-हरिद्वार-जयपुर वाया रींगस, सीकर, झुंझुनूं, लोहारू, दिल्ली के रास्ते प्रतिदिन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, दुरंतों एक्सप्रेस का स्टॉपेज सूरत व बोरीवली में करने तथा इस गाड़ी में पांच डिब्बे सैकंड स्लीपर क्लास के जोड़ने, बांद्रा-जपपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को प्रतिदिन करने और इसका विस्तार लोहारू तक करने सहित कुल 12 मांगों को शामिल किया गया है।

समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया

स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के महासचिव डॉ. मनोज सिंह ने मांगीलाल सैन को नगर मंडल प्रवक्ता, इमरान बड़गुर्जर को शेखावाटी स्तरीय प्रवक्ता, मनीष बगड़िया को कोषाध्यक्ष तथा भजन गायक रवि तुलस्यान एवं गीत गायकार जाकिर अब्बासी को समिति के सांस्कृतिक मंडल में मनोनीत किया। नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।