चिड़ावा। झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
विश्व की पांच हजार हस्तियों में शामिल रहे नामी साहित्यकार महामहोपाध्याय डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया की जयंती सोमवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित पचरंगिया भवन में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी थे। विशिष्ट अतिथि केवलदास मंदिर महंत जयराम स्वामी, विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला, मनोज मान, महेश शर्मा धन्ना और शशिकांत तिवाड़ी थे।

इस दौरान साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान के संरक्षक प्रभु शरण तिवाड़ी ने साहित्यकार पचरंगिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कृति पत्नी पुराण, आशीर्वाद महाकाव्य, अनंत विजय, अर्चना के पुष्प, सिय संधान, स्वास्थ्य रक्षा सहित अन्य साहित्य काफी चर्चित रहा है। बिहार, यूपी, एमपी के विश्वविद्यालयों में उनकी संपादित पुस्तके पाठ्यक्रम का हिस्सा रही। कार्यक्रम में महंत जयराम स्वामी ने कहा कि पचरंगिया का सात्विक जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है। विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला ने कहा कि हमेशा पीड़ित की मदद का भाव और चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। संस्थान संरक्षक महेश आजाद ने कहा कि पचरंगिया अपने साहित्य के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। इस दौरान श्री विवेकानंद मित्र परिषद संरक्षक संजय दाधीच, रमेश कोतवाल, कमलकांत पुजारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभी ने पचरंगिया के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, रामचंद्र शर्मा, बुधराम वर्मा, सौरभ चौरासिया, राजेंद्र प्रसाद सैनी, ऋषिकेश कुमावत, सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।










