Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं डकैती कांड में बड़ी सफलता: वारदात में प्रयुक्त वाहन चरखी दादरी से...

डकैती कांड में बड़ी सफलता: वारदात में प्रयुक्त वाहन चरखी दादरी से जब्त

मुकुन्दगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार; अपहरण कर मांगी थी 20 लाख की फिरौती

मुकुन्दगढ़ । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
जिले के मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डकैती और अपहरण प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुकुन्दगढ़ थाना पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन को हरियाणा के चरखी दादरी क्षेत्र से बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में मुकुन्दगढ़ थानाधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को भोजासर निवासी रामनिवास ने मुकुन्दगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई सुरेन्द्र और महिपाल फॉर्च्यूनर गाड़ी से जयपुर गए थे। लौटते समय घोड़ीवारा कलां स्कूल के पास रात करीब 11 बजे एक बलेनो कार ने उनकी गाड़ी के आगे वाहन लगाकर रोक लिया। आरोपियों ने फायरिंग कर गाड़ी का शीशा तोड़ा और दोनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 20 लाख रूपए की फिरौती मांगी तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिजनों ने फॉर्च्यूनर वाहन की जीपीएस लोकेशन ट्रेस की, जो हरियाणा के लुहारू क्षेत्र में मिली। सूचना पर हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृतों को दस्तयाब किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकुन्दगढ़ थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़ और हरियाणा के लुहारू क्षेत्र में आरोपियों के संबंध में रिकॉर्ड और सूचनाएं जुटाईं। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी लक्ष्य कुमार पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी डेरोली जाट, हाल निवासी बिरही कलां, चरखी दादरी (हरियाणा) की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर जब्त किया। गठित पुलिस टीम में ताराचंद, थानाधिकारी मुकुन्दगढ़ , मुल्तानाराम कांस्टेबल , बाबूलाल कांस्टेबल , कन्हैयालाल कांस्टेबल शामिल रहें I पुलिस की इस कार्रवाई को डकैती और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News

 

Advertisement