फिट इंडिया मिशन के तहत योग, जुम्बा और साइक्लिंग गतिविधियों से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
सीकर।राहुल टांक
रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को फिट इंडिया मिशन के तहत राजस्थान पुलिस द्वारा “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान योगा, जुम्बा, रोप स्किपिंग और साइक्लिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने कहा कि नियमित व्यायाम और फिटनेस गतिविधियां स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से फिट इंडिया अभियान से जुड़कर दैनिक जीवन में फिटनेस को अपनाने की अपील की।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई
अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News
नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News

















