योग, जुम्बा और रोप स्किपिंग गतिविधियों के साथ फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
चूरू। जिला पुलिस द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साइक्लिंग, योग, जुम्बा और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियों का सामूहिक आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग और जुम्बा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट सर्किल, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, पंखा सर्किल और आपणी योजना होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। इस अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, ईंधन बचत और पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि कार्यक्रम में “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” स्लोगन के जरिए लोगों को नियमित व्यायाम और फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुलिस लाइन संचित निरीक्षक मुकुट बिहारी, महिला थाना प्रभारी रचना बिर्श्नोई तथा सदर थानाधिकारी मोटाराम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।इसके अलावा पुलिसकर्मियों के परिजन, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी सहित करीब 270 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई
अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News
नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News


















