पीड़ित पत्रकार की आजीविका बहाल करने की मांग, देरी होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
जैसलमेर। राजस्थान प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु राज्यमंत्री संजय शर्मा को गुरुवार को जैसलमेर जिला इकाई अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जैसलमेर प्रकरण की शीघ्र निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित पत्रकार की आजीविका की पुनर्स्थापना की मांग की गई।मंत्री संजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।जैसलमेर जिला अध्यक्ष गणपत दैया ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर 19 दिनों तक धरना दिया गया था। बाद में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के आश्वासन के बाद आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित पत्रकार की आजीविका की पुनर्स्थापना में अधिक विलंब किया गया तो संगठन इस मुद्दे को पूरे राजस्थान में जनआंदोलन के रूप में उठाने को मजबूर होगा।

















