जैन गेस्ट हाउस में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शिविर बना आकर्षण का केंद्र
चूरू। स्थानीय जैन गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को हुआ। समापन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी विजय आचार्य, सह जिला प्रभारी आत्माराम तरड़, शिविर प्रभारी रघुनाथ नरेड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़, चन्द्राराम गुरी, हनुमानगढ़ जिला सहप्रभारी जितेन्द्र शर्मा, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ तथा पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल मंचस्थ रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया एवं जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने किया।
शिविर के दौरान भाजपा जिला इकाई की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने रात्रि प्रवास कर विभिन्न राजनीतिक विषयों पर मंथन किया।सोमवार देर शाम आयोजित सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने गरीब कल्याण योजनाओं और बूथ प्रबंधन विषय पर विचार व्यक्त करते हुए किसान हित की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं उद्योग भारती के दौलत तंवर ने व्यवहारिक सत्र में अपने विचार रखे।इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ विषय पर विचार रखे। प्रशिक्षण शिविर के दसवें सत्र में उद्योग भारती के प्रदेश संयोजक रघुनाथ नरेड़ी ने गरीब कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्यारहवें सत्र में जयपुर के पूर्व महापौर मनीष पारीक ने देश के समक्ष चुनौतियां और उनके समाधान विषय पर संबोधन दिया।समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं पंच निष्ठाओं की गहन जानकारी मिली है, जो संगठनात्मक कार्यों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं शिविर प्रभारी रघुनाथ नरेड़ी ने चूरू जिले के कार्यकर्ताओं की संघर्षशीलता की सराहना करते हुए शिविर को सफल बताया।इससे पूर्व मीडिया एवं समन्वय विषय पर जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने चर्चा की। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं व्यायाम से हुई तथा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, नरेंद्र सैनी, नरेंद्र काछवाल, प्रभा धंधावत, सत्तार खान, सुभाष जांगिड़, रचना कोठारी, मनभरी मेघवाल, अभिमन्यु मीणा, अजीत मेघवाल, अख्तर खान, विक्रम कोटवाद, जयपाल सिंह टकणेत, हरिष वर्मा, सुरेश सारस्वत, निखिल प्रजापत, कमल सैनी, संदीप काजला, भारती मुदगल, शिखा बैद, नीरज जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













