सखी सेन्टर का निरीक्षण कर दी गई कानूनी जानकारी

0
177

चूरू। माननीय राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलजीतसिंह के निर्देषानुसार शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद द्वारा सखी सेन्टर (वन स्टॉप सेन्टर) का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान आगन्तुक पीड़ित महिलाओं की जानकारी ली गई तथा महिलाओं को उपलब्ध करवाई गई विधिक सहायता, पैनल अधिवक्ता, पुलिस सहायता इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुये आवष्यक निर्देष प्रदान किये गये। सेन्टर पर उपलब्ध स्टाफ की जानकारी लेते हुये उनके द्वारा पीड़ित महिलाओं को रखे जाने के बारे में विस्तार से विचार विमर्ष किया गया। सचिव द्वारा महिला अधिकारों की जानकारी देते हुये उनके लिये बने विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुये प्राधिकरण द्वारा संचालित निःषुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पात्रता के बारे में भी बताया गया। पोक्सो पीड़ित बालक-बालिकाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया तथा पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये इसके अंतर्गत आने वाले अपराधों एवं सहायता राषि के बारे में बताया गया। बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुये इसके लिये उत्तरदायी सरकारी मषीनरी एवं इस हेतु बने कानूनों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here