एरिया डोमिनेशन अभियान में झुंझुनूं पुलिस का बड़ा एक्शन: 112 गिरफ्तार

77 टीमों ने 613 स्थानों पर दी दबिश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से झुंझुनूं पुलिस द्वारा चलाए गए दो दिवसीय “एरिया डोमिनेशन अभियान” के तहत व्यापक कार्रवाई करते हुए 112 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में 77 पुलिस टीमों के 334 पुलिसकर्मियों ने 613 स्थानों पर दबिश देकर वांछित अपराधियों, वारंटियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के सुपरविजन में 16 एवं 17 मई को जिलेभर में विशेष “एरिया डोमिनेशन अभियान” चलाया गया।अभियान के दौरान महिला अत्याचार के मामलों में वांछित 1 आरोपी, जघन्य अपराध में वांछित 1 आरोपी, सामान्य अपराधों में वांछित 16 आरोपी, 19 गिरफ्तारी वारंटी, 6 स्थाई वारंटी/पीओ/मफरूर, 6 इनामी अपराधी तथा अवैध शराब व एनडीपीएस एक्ट मामलों में वांछित 1 आरोपी सहित कुल 50 आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 134 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्रकरण दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 425 पव्वे देशी शराब एवं 1 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। अन्य अधिनियमों में भी 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।।इसके अलावा शांतिभंग की आशंका में 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पूरे अभियान के दौरान कुल 112 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर निगरानी रखना, अपराध की संभावनाओं को पहले ही रोकना तथा युवाओं को अपराध की राह से हटाकर मुख्यधारा से जोड़ना है। साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य रहा।।झुंझुनूं पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News